Amit Shah -
आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसा में "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास" के ध्येय को लेकर आयोजित सुशासन तिहार 2025 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी, कैबिनेट मंत्री - श्री रामविचार नेताम जी, श्री टंकराम वर्मा जी, राजागुरु, धर्मगुरु परम् पूज्य पिताश्री गुरु बालदास साहेब जी के साथ शामिल हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार प्रदेश में योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, शुचिता एवं जनता के प्रति जवाबदेही की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। प्रदेशभर में आयोजित यह त्यौहार छत्तीसगढ़ को सुशासन की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। इस अवसर पर शासन के योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं के उपकरण, किट एवं दस्तावेज प्रदान कर, विकसित कृषि संकल्प अभियान की पुस्तिका का विमोचन कर जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाया। शिविर में विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्री श्याम नारंग जी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। narendramodi amitshahofficial jpnaddaofficial @tokhansahu_bjp nitinnabinbjp ajayjamwalbjp vishnudeosai kirandeobjp arunsaobjpofficial vijaysharmacg pawansaibjp ramvicharnetam tankramvermabjp shyam__narang anujs10001 bjp4cgstate bjp4cgstate chhattisgarhcmo
| Date | Likes | Shares | Comments |
|---|---|---|---|
| Jun 04, 2025 09:15 | 1247 | 6 |