Post Details

'लोकमाता' पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आज अपने प

Amit Shah -

'लोकमाता' पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आज अपने प्रभार जनपद बहराइच में आयोजित जिला पंचायत सम्मेलन में सम्मिलित हुआ तथा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरण किया तथा छह माह के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार पूर्ण किया । "लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने रानी के रूप में सनातन संरक्षक की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने अपने शासनकाल में भक्ति एवं धर्म को समान रूप से प्राथमिकता देते हुए नारी सशक्तिकरण, सुशासन एवं धार्मिक-सामाजिक विकास की दिशा में विशेष योगदान प्रदान कर इतिहास में अविस्मरणीय कार्य किया। 'पुण्यश्लोक' अहिल्याबाई होल्कर जी ने एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी थी। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक वृहद भारत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के रूप में जोड़ने का काम उन्होंने किया था। उनके श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन! उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष/मा0 विधान परिषद् सदस्य - श्री पद्मासेन चौधरी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष - श्री बृजेश पाण्डेय जी, पूर्व मंत्री - श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष - श्रीमती मंजू सिंह जी, माननीय विधायक - श्री सुभाष त्रिपाठी जी, माननीय सदस्य विधान परिषद - श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष - श्री संचित सिंह जी उपस्थित रहे। #SPshahi #spshahibjp narendramodi PMOIndia bjp4india jpnaddaofficial amitshahofficial sunilbansalbjp myogi_adityanath bhupendraupbjp idharampalsingh cmoffice_up bjp4up

Post media
Current Metrics
  • Likes 44
  • Shares
  • Comments 1
  • Replies
Sentiment Analysis
Score 0.00
Label neutral
Metrics History
Date Likes Shares Comments
Jun 03, 2025 08:14 44 1
Jun 03, 2025 08:14 44 1
Ask